Prayagraj: संगम नगरी में युवक ने किया सुसाइड, परिजनों ने पुलिस को बताई ये वजह, जानें क्या है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 08:39 PM IST

Prayagraj: शहर के मुट्ठीगंज के अहियापुर अहिराना गली निवासी सोनू कुशवाहा चौराहे पर ही चाय की दुकान चलाता था। वह करीब दो-तीन साल से ब्लड प्रेशर का मरीज हो गया था। उसका उपचार चल रहा था, मगर बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहता था। मृतक ने ब्लेड से कई जगह से अपने गले को काटना शुरू कर दिया। उसकी दर्द से चीखें निकलने की आवाज हुई तो परिजनों को शक हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक हाई बल्ड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित था
  • बीमारी के कारण वह अक्सर डिप्रेशन में रहता था
  • मृतक मोहल्ले में ही चौराहे पर चाय की छोटी सी दुकान लगाता था

Prayagraj: संगम नगरी के मुट्ठीगंज कोतवाली के तहत अहियापुर मोहल्ले में एक चाय विक्रेता ने ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, मृतक उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित था। यही वजह थी कि, वह अवसादग्रस्त हो गया था।

Prayagraj Crime News

प्रयागराज में बीमारी से अवसाद में आए युवक ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

परिजनों के मुताबिक, मृतक का उपचार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, शहर के मुट्ठीगंज के अहियापुर अहिराना गली निवासी सोनू कुशवाहा (38) चौराहे पर ही चाय की दुकान चलाता था। वह करीब दो-तीन साल से ब्लड प्रेशर का मरीज हो गया था। उसका उपचार चल रहा था, मगर बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहता था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

End of Feed