लंबे समय से चल रहे लव अफेयर में बने शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं मना जाएगा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 10:42 AM IST

बलात्कार के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध में बने शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं मना जाएगा।

प्रयागराज: बलात्कार के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी बात कही। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हो और दोनों शारीरिक संबंध बनाते हों तो उसे बलात्कार नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ बलात्कार के आरोपी को बड़ी राहत दी। आरोपी प्रेमी के खिलाफ निचली अदालत में रेप का केस चल रहा था। आरोपी प्रेमी जियाउल्लाह ने निचली अदालत में दाखिल चार्जशीट के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ अर्जी स्वीकार कर ली।

Rape, Physical Relationship, Allahabad High Court

प्यार में बलात्कार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

गौर हो कि उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ महिला थाने में बलात्कार का केस दर्ज कराया। युवती द्वारा दर्ज कराए गए बयान के मुताबिक उसकी बहन की शादी 2008 में गोरखपुर में हुई, उस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उससे प्रेम हो गया। फिर परिवार वालों की सहमति से उसका प्रेमी उससे मिलने उसके घर आने जाने लगा। प्रेम इतना गहरा हो गया कि यह रिश्ता शारीरिक संबंध तक पहुंच गया। दोनों के बीच 2013 से शारीरिक संबंध बनना शुरू हो गया। इसके बाद युवती कहा कि मेरे परिवार वालों ने बिजनेस के लिए उसे सऊदी अरब भेजने में मदद की। लेकिन जब वह वहां से लौटा तो बदल गया और उससे शादी करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। फिर युवती ने उसके खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया।

End of Feed