UP में बनाइये अपना घर! इन शहरों में लॉन्च होने वाली है नई आवासीय योजना, मिलेंगे सस्ते मकान; किसानों की लगेगी लॉटरी

UP New Housing Scheme: यूपी के चार शहरों में नई आवासीय योजना शुरू करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश आवास एंव विकास परिषद ने प्रयागराज, मेरठ, झांसी और मुजफ्फरनगर में न्यू हाउसिंग स्कीम लॉन्च होगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं अगले 2 साल में यह योजना धरातल पर उतर जाएगी। आइये जानते हैं कितने हेक्टेयर भूमि पर कितने आवास डेवलप किए जाएंगे और इसके लिए कितने रुपये खर्च किए जाएंगे?

UP New Housing Scheme: क्या आप भी शहर में अपना घर बनाने की सोच रहे हैं। अगर, यह आपका सपना है तो जल्द ही पूरा हो सकता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने छोटे शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाने की दिशा में कवायद तेज कर दी है। प्रयागराज, मेरठ, झांसी और मुजफ्फरनगर में भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना शुरू करने पर निदेशक मंडल ने मुहर लगा दी है। इन चारों जिलों में यह न्यू हाउसिंग स्कीम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस योजना के लॉन्च होने शहरों के आसपास जमीन मालिकों को बड़ा मुनाफा होगा और लोग अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे।

इन शहरों में भी मिलेगा हाउसिंग स्कीम का लाभ

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक शुक्रवार को परिषद मुख्यालय के सभागार में निदेशक मंडल की 270वीं बैठक प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पी गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि परिषद अनियोजित कार्यों को सुनियोजित तरीके विकसित करने के लिए कार्य कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले मऊ, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में आवासीय योजनाओं को मंजूरी मिली थी। इन शहरों में किफायती दरों में लोगों आवासीय योजना का लाभ देने का दावा किया जा रहा है।

End of Feed