यूपी के प्रयागराज में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पलक झपकते ऐसे देता था अंजाम

यूपी के प्रयागराज में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। उसके पास से 21 बाइक बरामद की गई है। वाहनों की जांच के दौरान वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की यमुना नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 21 मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक यादव के मुताबिक मेजा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को कठौली क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

arrested

सांकेतिक फोटो।

चार लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विवेक कुमार पाल, नितिन पटेल, आफताब आलम और ओम प्रकाश दूबे के रूप में हुई है और ये चारों प्रयागराज जिले के थाना मांडा क्षेत्र के निवासी हैं। यादव ने बताया कि पूछताछ में इन अभियुक्तों ने कहा कि ये लोग क्षेत्र में घूमते फिरते रहते हैं और मौका लगने पर गाड़ियां चोरी कर लेते हैं, जिसके बाद ये प्रयागराज के आरटीओ कार्यालय में जाकर क्रेता के नाम पर वाहनों का स्वामित्व स्थानांतरण करा लेते हैं। इन्होंने कुछ मोटरसाइकिलें प्रयागराज से और कुछ मिर्जापुर से चोरी की हैं।

End of Feed