Mirzapur Accident: मिर्जापुर में बड़ा हादसा, कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत; CM योगी ने दिए जांच के आदेश

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। ये सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे और ट्रेन से गलत दिशा में उतरने के कारण हादसे का शिकार हुए।

Mirzapur Accident: मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे। लेकिन ट्रेन से गलत दिशा में उतरने के बाद प्लेटफॉर्म क्रॉस कर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है।

mirzapur accident

मिर्जापुर में बड़ा ट्रेन हादसा

चोपन पैसेंजर से उतरे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु गोमो चोपन पैसेंजर से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। स्टेशन से बाहर जाने के लिए ये लोग प्लेटफॉर्म क्रास कर रहे थे। तभी हावड़ा से कालका की ओर जा रही कालका मेल की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल है। मौके पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

End of Feed