प्रयागराज

Prayagraj News: प्रयागराज में भगवा झंडा लेकर कुछ युवक दरगाह के गेट पर चढ़े, लगाए नारे

Prayagraj News: प्रयागराज के सिकंदरा में स्थित एक दरगाह के गेट पर कुछ युवक रविवार को कथित रूप से भगवा झंडे लेकर चढ़ गए और नारे लगाने लगे।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Prayagraj News: प्रयागराज जिले के गंगा नगर में बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा में स्थित एक दरगाह के गेट पर कुछ युवक रविवार को कथित रूप से भगवा झंडे लेकर चढ़ गए और नारे लगाने लगे, अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह घटना प्रयागराज के कई इलाकों में रामनवमी का जुलूस निकाले जाने के बीच हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन युवकों को गाज़ी मियां की दरगाह से हटाया।पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस दरगाह में पांच मजारें हैं और हिंदू और मुस्लिम श्रद्धालु यहां चादर चढ़ाने आते हैं।

पुलिस द्वारा इन युवकों को तत्काल रोका गया

उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ युवकों ने दरगाह पर धार्मिक झंडा लहराते हुए नारेबाजी की तथा मौके पर तैनात पुलिस द्वारा इन युवकों को तत्काल रोका गया और वहां से हटाया गया।उनके मुताबिक, इस मामले में जांच कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

गुनावत ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था में विघ्न डालने वाले युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article