Prayagraj Fire: परेड ग्राउंड में टेंट हाउस के स्टोर में लगी भीषण आग, आसमान में दिखा काले धुएं का गुबार

Prayagraj Fire: प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में स्थित परेड ग्राउंड के पास लल्लू जी नामक एक टेंट हाउस के स्टोर रूम में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

Prayagraj Fire: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग परेड ग्राउंड स्थित लल्लू जी टेंट हाउस के स्टोर रूम में लगी है। आग का भयावह रूप देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां लगी आग इतनी भीषण है कि दूर से लपटों को निकलते हुए देखा जा सकता है। पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छाया हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन इस हादसे में जनहानि की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जिस लल्लू जी टेंट हाउस कंपनी के स्टोर रूम में आग लगी है वह बांस बल्ली व टेंट सप्लाई का काम करते हैं।

प्रयागराज के संगम क्षेत्र (महाकुंभ क्षेत्र) में लगी आग अभी भी धधक रही है। आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन यहां लगी आग इतनी भीषण है कि इस काबू में करना दमकल टीम के लिए भी मुश्किल होता जा रहा है। स्थिति को देखते हुए आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड कि गाड़ियां बुलाइ गई हैं। बांस और बल्लियों के कारण लगातार आग बढ़ रही है। इस घटना पर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "प्रयागराज में संगम क्षेत्र में लगी आग को गंभीरता से लिया जाए और हर संभव बचाव, राहत और सहायता का तत्काल प्रबंध हो।"

End of Feed