प्रयागराज

प्रयागराज से एक पाकिस्तानी को भेजा गया मुल्क वापस, आज तीन और नागरिक होंगे डिपोर्ट

प्रयागराज से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस उसके मुल्क भेज दिया गया है। जिसके बाद आज तीन अन्य पाकिस्तानी महिलाओं को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा। केंद्र सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के आदेश के तहत यह कार्रवाई हुई।

Image

सांकेतिक फोटो

Prayagraj News: भारत से पाकिस्तानी लोगों को वापस उनके देश भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के मद्देनजर प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं शनिवार को लौट जाएंगी। प्रयागराज में चार पाकिस्तानी नागरिक आए थे। जिनमें से एक नागरिक को वापस भेजा जा चुका है।

प्रयागराज में चार पाकिस्तानी नागरिक की पहचान

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया, “पाकिस्तान की एक महिला शुक्रवार को यहां से जा चुकी है, जबकि तीन पाकिस्तानी महिलाओं से हमने बात कर ली है और वे आज यहां से निकल जाएंगी।” उन्होंने बताया, ‘‘ये सभी अल्पकालिक अवधि के लिए यहां आई थीं जिसमें से एक महिला इलाज के संबंध में आई थी। हम स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के संपर्क में हैं और स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं।’’ गाबा ने कहा कि यह (पाकिस्तानी लोगों) पूरे प्रयागराज जनपद का आंकड़ा है और कुल चार पाकिस्तानी जिले में आए थे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार का आदेश

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा कैंसिल करने और उन्हें 48 घंटे में अपने मुल्क वापस जाने का आदेश दिया था। इस आदेश के मद्देनजर ही प्रयागराज में आज तीन अन्य पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजा जाएगा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article