आस्था की डुबकी में घिनौना खेल! महाकुंभ में महिलाओं के नहाने-कपड़े बदलने के बनाए वीडियो, Youtube पर वायरल; आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करती और कपड़े बदलती महिलाओं की वीडियो और तस्वीरें निकालकर यूट्यूब पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पवित्र डुबकी लगाती महिलाओं के वीडियो ऑनलाइन बेचे जाने के भी आरोप है।

प्रयागराज: महाकुंभ में महिलाओं के स्नान करने और कपड़े बदलने के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर वायरल करने के आरोपी को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने के उद्देश्य से उसने यह कृत्य किया जिससे यूट्यूब पर उसकी कमाई हो सके। उन्होंने बताया कि अभियुक्त की पहचान अमित कुमार झा के रूप में हुई है और वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का रहने वाला है। इसके खिलाफ साइबर अपराध थाने में बीएनएस की धारा 296/79 और आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Mahakumbh 2025 Prayagraj

(फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

एक तरफ करोड़ों लोग महाकुंभ में स्नान करने पहुंच रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ इसी महाकुंभ से कुछ लोग अपने पाप की दुकान चला रहे हैं। ये लोग महाकुंभ में पहुंच रहीं महिलाओं और लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर अपने चैनल चला रहे थे। पिछले दिनों सोशल मीडिया में महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के स्पष्ट वीडियो ऑनलाइन सामने आए। किसी व्यक्ति की निजता और गरिमा का उल्लंघन करने वाले ये वीडियो ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

End of Feed