...अगर महाकुंभ में कर लिया ये छोटा सा काम, तो जीत लेंगे 21 लाख का पुरस्कार; तुरंत इस नंबर पर करें कॉल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से आए साइबेरियन पक्षियों की तस्वीरें खींचने पर 21 लाख रुपये तक का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ इस बार न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने जा रहा है। यहां 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ होने जा रहा है। इनकी सर्वश्रेष्ठ फोटो, नारा लेखन से लेकर पेंटिंग और तमाम प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विजेताओं को योगी सरकार 10,000 से लेकर 5 लाख तक कुल 21 लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान करेगी। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी पहुंच चुके हैं। आप यहां पर लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन तक का दीदार कर सकेंगे। सीएम योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए इको टूरिज्म का विशेष प्लान तैयार किया गया है।

siberian birds Photo Competition

साइबेरियन पक्षी फोटो कंपटीशन

6 फरवरी से इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

श्रद्धालुओं में पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 16 फरवरी से इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 18 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण वादी, वैज्ञानिक, पक्षी विज्ञानी, पारिस्थितिकी और पर्यावरण प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञ पक्षी प्रेमी और स्कूल तथा कॉलेज के शिक्षक और छात्र भी भाग लेंगे।

End of Feed