प्रयागराज

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी भीषण आग, भेजी गईं एंबुलेंस; जांच में जुटे अधिकारी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बता दें कि महाकुंभ के सेक्टर 18 और 19 में भीषण आग लग गई जिसके तत्काल बाद मौके पर दमकल की दर्जनभर गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। इस बीच, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Image

महाकुंभ में लगी भीषण आग

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बता दें कि महाकुंभ के सेक्टर 18 और 19 के बीच में भीषण आग लग गई जिसके तत्काल बाद मौके पर दमकल की दर्जनभर गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग सेक्टर 18 और 19 के बीच में लगी थी। जिसकी वजह से लगभग 20 टेंट बुरी तरह से जल गए। मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

धुएं का उठा गुब्बार

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 और 19 के बीच में कई टेंट मौजूद हैं। ऐसे में जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिशें की गईं। साथ ही प्रशासन ने एहतियातन मौके पर एबुलेंस भी भेज दी है। हालांकि, अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वीडियो सामने आया जिसमें काले धुएं का उठता हुए गुब्बार देखा जा सकता है।

मौके पर मौजूद मुख्य दमकल अधिकारी के मुताबिक, स्थिति अब नियंत्रण में है। आग पर काबू पाने में जनता ने भी सहयोग किया। अब आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति अब सामान्य हो गई है। थोड़ा बहुत पंडाल जल गया है। हमारे सभी गंगा सेवा दूत बहुत परिश्रम के बाद आग पर काबू पाए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article