प्रयागराज

महाकुंभ जाने वाले ध्यान दें.. माघी पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, संगमनगरी जाने से पहले जरूर पढ़ें

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के मौके पर लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की संभावना है। जिसे देखते हुए प्रयागराज प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Image

प्रयागराज

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में इन दिनों बड़ी तादाद में श्रद्धालु महाकुंभ आ रहे हैं। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान पड़ रहा है। इस दिन दूर-दूर से श्रद्धालु महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए आने वाले हैं। जिस कारण शहर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात योजना बनाई गई है। जिससे श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र पहुंचने में परेशानी न हो। यह व्यवस्था 12 फरवरी को श्रद्धालुओं के महाकुंभ से वापसी तक जारी रहने वाली है। अगर आप प्रयागराज में महाकुंभ मेले में आने की योजना बना रहे हैं। तो यहां आने से पहले प्रयागराज प्रशासन द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।

माघी पूर्णिमा स्नान के लिए यातायात व्यवस्था

  • माघी पूर्णिमा स्नान के मौके पर 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से ही पूरा मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन (No Vehicle Zone) घोषित किया गया है।
  • प्रयागराज में अन्य शहरों से महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
  • प्रयागराज शहर में 11 फरवरी शाम 5 बजे के बाद नो व्हीकल जोन लागू रहेगा। श्रद्धालुओं को प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
  • प्रयागराज में यातायात की यह व्यवस्था 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक निकासी तक लागू रहेगी।
  • हालांकि इस दौरान आवश्यक और इमरजेंसी सेवाओं और वाहनों के लिए छूट रहेगी।
  • प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश और निकासी पर लगाए गए सभी प्रतिबंध कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू रहेंगे।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article