महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, 94 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आज लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ के शुरू होने के बाद से ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। यहां संगम घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज यानी 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक 94 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है। वहीं 27 दिनों में 42 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ की शुरुआत से 13 जनवरी 2025 से हुई थी। तभी से यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। भारी संख्या में लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं। समाप्ति की ओर आगे बढ़ रहे महाकुंभ मेले को देखते हुए लोग भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो आज 12 बजे तक 94.29 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी आधा दिन भी नहीं खत्म हुआ है और महाकुंभ मेले में संगम में स्नान करने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ पहुंचने वाली है। शाम होते-होते यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज महाकुंभ में 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 84.29 साथ तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

Paryagraaj.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

8 फरवरी को स्नान करने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार

मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी 8 फरवरी को माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इस अवसर पर भारी संख्या में स्नानार्थी महाकुंभ पहुंचे। बता दें कि संगम में स्नान करने वाले स्नानार्थियों की संख्या 1 करोड़ से पार हो गई। आज भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए आज (9 फरवरी) रात 8 बजे तक संगम घाट पर डुबकी लगाने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ तक जा सकती है।

End of Feed