Maha Kumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ आस्थावानों ने संगम में लगाई डुबकी, 10 लाख कल्पवासी लौटे; अनिल कुंबले ने किया स्नान

Maha Kumbh 2025: पर्व माघी पूर्णिमा के अवसर पर दो करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। सरकार का दावा है कि महाकुंभ की शुरुआत से 13 जनवरी से अभी तक 48.25 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं। सरकार के दावे के मुताबिक, दो करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। सरकार ने इस दौरान स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। बुधवार तड़के सुबह से ही चारों दिशाओं से महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत श्रद्धालुओं का गंगा और संगम घाट की ओर आगमन जारी है। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को शाम छह बजे तक दो करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया। महाकुंभ की शुरुआत से 13 जनवरी से अभी तक 48.25 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं। सभी कल्पवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत पार्किंग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

Maghi Purnima Snan in Triveni Sangam

महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह चार बजे से ही लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास में बने वार रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी की। उनके साथ डीजीपी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने माघी पूर्णिमा की बधाई देते हुए 'एक्स' पर कहा, ''महाकुंभ में आज पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। भगवान श्री हरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। मां गंगा, यमुना और सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही कामना है।

End of Feed