महाकुंभ जाने वाले यात्री ध्यान दें, प्रयागराज आने वाले कई ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, देखें लिस्ट

रेलवे प्रशासन ने नेताजी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन आने वाली कई ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए निरस्त किया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को प्रयागराज जंक्शन से डायवर्ट भी किया गया है। निरस्त और डायवर्ट की गई ट्रेनों की लिस्ट नीचे दी गई है।

Prayagraj Train Cancle: प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने कैंसिल कर दिया है। निरस्त ट्रेनों में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का नाम शामिल है। इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को डायवर्ट करके प्रयागराज जंक्शन की जगह छिवकी स्टेशन और कानपुर सेंट्रल से चलाया जाएगा।

निरस्त ट्रेनों में प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है। यह ट्रेन 19 से 27 फरवरी के दौरान कानपुर से प्रयागराज के बीच रद्द रहेगी। वहीं 28 फरवरी तक प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रयागराज से खुजराहों के बीच दोनों ओर से निरस्त रहेगी। इसके अलावा आज से 28 फरवरी तक ट्रेन नंबर 15633 बीकानेर-गुवाहाटी को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगागी। इस समय अवधि में ट्रेन नंबर 11034 दरभंगा-पुणे प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर 22130 अयोध्या कैंट - लोकमान्य तिलक का संचालन झांसी रेलवे स्टेशन के रास्ते होगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 14118-14117 भिवानी-प्रयागराज का संचालन भी अब कानपुर सेंट्रल से किया जाएगा।। ट्रेन नबंर 14115-16 डॉ. अम्बेडकर नगर-प्रयागराज 27 फरवरी तक खजुराहो से चलेगी।

End of Feed