प्रयागराज

महाकुंभ में महाशिवरात्रि स्नान के लिए खास प्लान तैयार; DIG वैभव कृष्णा बोले- शॉर्ट कट न अपनाएं, वरना...

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। सुबह से शाम तक और आधी रात से भोर तक चौबीसों घंटे श्रद्धालु गंगा नदी के तटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्णा ने बताया कि महाशिवरात्री पर्व को देखते हुए सभी शिवालयों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

Image

महाकुंभ 2025 (फाइल फोटो)

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। सुबह से शाम तक और आधी रात से भोर तक चौबीसों घंटे श्रद्धालु गंगा नदी के तटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ के आखिरी स्नान 'महाशिवरात्रि स्नान' को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्णा ने बताया कि महाशिवरात्री पर्व को देखते हुए सभी शिवालयों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

DIG वैभव कृष्णा ने क्या कुछ कहा?

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और यह महाकुंभ का आखिरी स्नान भी है। हमने सभी शिवालयों पर पुलिस तैनात की है। स्नान घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं... पूरे इलाके को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पूरे कुंभ क्षेत्र में जोनल सिस्टम से ट्रैफिक संचालित होगा जिससे ट्राफिक का सुगमता से संचालन हो।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ आ रहे लोग पुलिस डायवर्जन का पालन करें। पुलिस उनकी सुविधा के लिए उन्हें डायवर्ट कर रही है। संगम क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु संगल में, झूंसी क्षेत्र से आने वाले अहरावट, ओल्ड जीटी घाट, हरिशचंद्र घाट पर, जबकि अरैल से आने वाले लोग अरैल घाट पर ही स्नान करें।

'श्रद्धालु न अपनाएं शॉर्ट कट'

डीआईजी वैभव कृष्णा ने कहा कि श्रद्धालु शॉर्ट कट अपनाने की कोशिश न करें, क्योंकि शॉर्ट कट अपनाने से उन्हें भी विलंब होगा और दूसरे लोगों को भी असुविधा होगी। उन्होंने कहा कि हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं। अगर भीड़ बढ़ती है तो हमारे पास पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!