Mahakumbh 2025: सोशल मीडिया पप भ्रामक पोस्ट का किया फैक्ट चेक, धनबाद की निकली वीडियो, 14 'एक्स' अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई

महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की गई थी। जिसमें महाकुंभ मेले में गुमशुदा की तलाश कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने की दावा किया गया है। फैक्ट चेक में यह वीडियो 1 जनवरी 2025 की निकली, जिसके बाद पुलिस द्वारा 14 अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कुछ अकाउंट्स ने एक पुरानी घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से प्रयागराज महाकुंभ से जोड़कर प्रसारित किया। इन पोस्ट में यह झूठा दावा किया गया कि "महाकुंभ में अपने गुमशुदा परिजनों की तलाश कर रहे श्रद्धालुओं को योगी सरकार की पुलिस बेरहमी से पीट रही है।" इस वीडियो की फैक्ट चेकिंग की गई है। आइए आपको इसकी सच्चाई के बारे में बताएं-

Police.

सोशल मीडिया पप भ्रामक पोस्ट का किया फैक्ट चेक

फैक्ट चेक में धनबाद की निकली वीडियो

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो की फैक्ट चेकिंग की गई, तो यह धनबाद, झारखंड का निकला, जहां 1 जनवरी 2025 को स्थानीय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। महाकुंभ मेला पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो का खंडन भी किया। प्रशासन ने इसे राज्य सरकार और पुलिस की छवि खराब करने तथा जनता में विद्वेष फैलाने का षड्यंत्र माना। इस मामले में 14 'एक्स' अकाउंट को चिन्हित कर कोतवाली महाकुंभ मेला में अभियोग पंजीकृत किया गया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

End of Feed