Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर स्नान को आए बलिया के चार लोगों की भगदड़ में मौत

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने के लिए भारी संख्या में पहुंचे हैं। इस दौरान संगम घाट पर मची भगदड़ में बलिया के चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच बुधवार तड़के संगम घाट पर मची भगदड़ में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोगों घायल भी हुए हैं। भगदड़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन, यूपी के सीएम योगी और पीएम मोदी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश की। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में बलिया के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई है।

Mahakumbh Stampede

मौनी अमावस्या पर स्नान को आए बलिया के चार लोगों की भगदड़ में मौत

संगम तट पर मची भगदड़ में चार लोगों की मौत

मौनी अमावस्या के दौरान संगम घाट पर मची भगदड़ में यूपी के बलिया के रहनने वाले चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान बलिया के नगरा थाना के चचयां गांव की रिंकी सिंह (उम्र 38) पत्नी छट्ठू सिंह, मीरा सिंह (उम्र करीब 52) पत्नी बलजीत सिंह, 8 वर्ष का एक लड़का और 10 वर्ष की लड़की की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ महाकुंभ आए थे। इसके अलावा फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें 12 वर्षीय एक बच्ची और महिला रीना सिंह की मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। वही परिवार के लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घर भेजा जाएगा।

End of Feed