प्रयागराज

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 25 की पहचान, 90 लोग घायल, मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख-Video

Mahakumbh Stampede Death Toll: महाकुंभ में रात 1 से 2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों की पहचान हो चुकी है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने ये जानकारी दी है।

Image

महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है

Mahakumbh Stampede Death Toll: महाकुंभ में रात 1 से 2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से 25 लोगों की पहचान हो चुकी है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है वहीं इस हादसे में 90 लोग घायल हुए हैं, डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने ये जानकारी दी है। मेला अधिकारी प्रयागराज विजय किरण आनंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात सामने आई है।

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि रात 1 बजे से 2 बजे के बीच भारी भीड होने के कारण बैरिकेड टूट गए जिसके बाद ये हादसा सामने आया है, मृत 30 लोगों में से 25 की पहचान हो गई है।

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि 'ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ लगे बैरिकेड टूट गए और भीड़ श्रद्धालुओं पर चढ़ गई ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र डुबकी लगाने के लिए इंतजार कर रहे करीब 90 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है इन 30 में से 25 की पहचान हो गई है और बाकी की पहचान होनी बाकी है। इनमें शामिल हैं कर्नाटक से 4, असम से 1, गुजरात से 1...36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है फिलहाल स्थिति सामान्य है।'

सीएम योगी हुए भावुक, मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

महाकुंभ भगदड़ पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राज्य सरकार की ओर से दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर रहे हैं, न्यायिक आयोग पूरे मामले की जांच करेगा और एक समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा और इस बारे में मुख्य सचिव और डीजीपी स्वयं एक बार प्रयागराज का दौरा करेंगे।

यानी इस आंकड़ें के बाद प्रयागराज कुंभ हादसे में मरने वालों की संख्या 30 है जिसमें 25 की पहचान हो चुकी है और बाकी की पहचान होना बाकी है साथ ही ये भी बताया कि 90 लोग घायल हुए है, इसमे अभी भी 36 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, इसमे यूपी के बाहर के राज्यों के लोग भी है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी महामंडलेश्वर, संतों से अनुरोध किया है उन्होंने कहा, 'अखाड़ों को कुछ देरी से पवित्र डुबकी लगाने का निर्देश दिया गया है...अखाड़ों का अमृत स्नान सुरक्षित रूप से संपन्न हो गया है।'

'आने वाली मुख्य तिथियों पर भी वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं मेंटेन किया जाएगा'

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि आज कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं दिया गया था, आने वाली मुख्य तिथियों पर भी वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं मेंटेन किया जाएगा

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article