प्रयागराज

UP में अब 75 नहीं होंगे 76 जिले! एक नए जनपद का ऐलान, चार तहसील और 60 से ज्यादा गांव हैं शामिल

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश में अब 75 की जगह 76 जिले हो गए हैं संडे देर रात प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित करने का ऐलान कर दिया गया है।

Image

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया गया है

Maha Kumbh Mela District: यूपी में नए जिले का ऐलान किया गया है इस नए जिले में चार तहसील और 60 से ज्यादा गांवों होंगे इसे लेकर संडे देर शाम को घोषणा की गई है इसके मुताबिक यह नया जनपद 'महाकुंभ मेला जनपद' (Maha Kumbh Mela District) नाम से जाना जाएगा बताया जा रहा है कि इस जिले में चार तहसील होंगे और 60 से ज्यादा गांव शामिल होंगे बता दें कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए अब इस नये जनपद की घोषणा कर दी गई।

नए जिले में विजय किरन आनंद डीएम हैं और राजेश द्विवेदी को एसएसपी बनाया गया है भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत महाकुंभ नगर के जिला कलेक्टर के पास एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के साथ ही उक्त संहिता के अधीन संप्रति (इन फोर्स) किसी और कानून के तहत जिला मजिस्ट्रेट के सभी अधिकार होंगे।

अधिसूचना के मुताबिक तहसील सदर के 25 गांव, तहसील सोरांव के तीन गांव, तहसील फूलपुर के 20 गांव और करछना तहसील के 19 गांव शामिल किए गए हैं।

सभी गांवों में होने वाले मुकदमों की सुनवाई भी इस जिले के डीएम करेंगे

इन सभी गांवों में होने वाले मुकदमों की सुनवाई भी इस जिले के डीएम करेंगे, हर 12 साल पर लगने वाले महाकुंभ का अलग ही अद्भुत आनंद है, इस दौरान प्रयागराज शहर के अंदर एक नए शहर को बसाया जाता है।

हर महाकुंभ के वक्त होती है नये जिले की घोषणा

महाकुंभ के समय नये जिले की घोषणा की जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिससे एक पूरा शहर बसा दिया जाता है ऐसे में पूरी अलग व्यवस्था ही होती है खास बात ये कि यह 76वां जनपद मेला अवधि के दौरान के लिए मान्य रहेगा।

महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को

महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्राति के दिन होगा, गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे पीएम मोदी ही गंगा पूजन से महाकुंभ की औपचारिक शुरूआत करेंगे, उनके दौरे को देखते हुए भी तैयारी की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article