प्रयागराज

महाकुंभ के हवाई दर्शन का घटा किराया, महज इतने रुपये में कर सकेंगे हेलीकॉप्टर की सवारी

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार से शुरू हो रहे महाकुंभ में श्रद्धालु महज 1296 रुपये में हेलीकॉप्टर की सवारी कर मेले के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकेंगे। हेलीकॉप्टर की सवारी सात से आठ मिनट की होगी और 13 जनवरी से डिजिटल माध्यम से इसे शुरू किया जाएगा।

Image

महाकुंभ हेलीकॉप्टर राइड (फोटो साभार: @MahaKumbh_2025)

Photo : Twitter

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार से शुरू हो रहे महाकुंभ में श्रद्धालु महज 1296 रुपये में हेलीकॉप्टर की सवारी कर मेले के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकेंगे। पहले यह किराया 3,000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित था। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर की सवारी सात से आठ मिनट की होगी और 13 जनवरी से डिजिटल माध्यम से इसे शुरू किया जाएगा। पर्यटक एवं श्रद्धालु सात से आठ मिनट में आसमान की ऊंचाई से महाकुंभ क्षेत्र का अद्भुत नजारा देख सकेंगे।

कैसे करें बुकिंग

हेलीकॉप्टर की सवारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। यह सुविधा भारत सरकार के उपक्रम पवनहंस द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। मौसम साफ रहने पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की उपलब्धता को देखते हुए हेलीकॉप्टर लगातार पर्यटकों को आसमान से प्रयागराज का विलक्षण दृश्य दिखाएगा।

इसके अलावा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने जल क्रीड़ा और साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले पर्यटकों को रोमांचकारी अनुभव देने की तैयारी में है, जिसके लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कब से होगा ड्रोन शो

24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो होगा। इसके अलावा वॉटर लेजर शो समेत अन्य गतिविधियां भी होंगी। प्रयागराज में स्थापित विभिन्न मंचों से देश के जाने माने कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति भी देंगे। इसके अलावा लेजर शो, ड्रोन शो एवं यूपी दिवस से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महाकुंभ के गंगा पंडाल पर 16 जनवरी से बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन शुभारंभ करेंगे। समापन प्रस्तुति 24 फरवरी 2025 को मोहित चौहान देंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article