Mahakumbh: बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं के लिए चलाई गईं 2500 स्पेशल बसें, अलग-अलग एंट्री प्वाइंट से होगा महाकुंभ में प्रवेश

Maha Kumbh Amrit Snan: महाकुंभ में तीसरे अमृत स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकरा ने 2500 बसों की व्यवस्था की है। ये बसें श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ेगी। इसके अलावा अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग एंट्री प्वाइंट भी बनाया गया है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर आज करोड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबनी लगाने के लिए आ रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए योगी सरकार श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ने की तैयारी की है। इसके लिए 2500 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यूपी सरकार ने अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में आने के लिए अलग-अलग एंट्री प्लाइंट की भी व्यवस्था की है।

Kumbh

महाकुंभ मेला 2025

अस्थाई बस अड्डों से चलेंगी बसें

श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाने वाली 2500 स्पेशल बसों का संचालन अस्थाई बस अड्डों से होगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में550 शटल बसें भी चल रही हैं। ये बसें श्रद्धालुओं को बस स्टेशन से शहर के निर्धारित जगहों तक लेकर जाएंगी। अस्थाई बसे स्टेशन से श्रद्धालुओं को हर 15 मिनट पर उनके गंतव्य के लिए रोडवेज बसें मिलेंगी।

End of Feed