जेल पहुंचा महाकुंभ! कैदियों ने संगम के पानी से किया स्नान, लिए ये संकल्प

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदियों ने प्रयागराज से लाये गये संगम के जल से स्नान कराया गया। जेल प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल कैदियों के धार्मिक पक्ष को संतुष्ट करेगा बल्कि उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करेगा।

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश की 75 जेलों में बंद कैदियों ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संगम से लाए गए जल से स्नान किया। उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था की और प्रयागराज के संगम से जल को राज्य भर की 75 जेलों में पहुंचाया। प्रदेश सरकार में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने लखनऊ जेल में कार्यक्रम की देखरेख की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लगा कि दुनिया भर के लोग संगम तक पहुंच सकते हैं लेकिन हमारी जेल के कैदी ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए हमने जेल में अपने कैदियों के लिए व्यवस्था करने का फैसला किया। जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में सात केंद्रीय जेलों सहित 75 जेलों में वर्तमान में 90,000 से अधिक कैदी बंद हैं।

triveni Sangam water in UP jails

संगम के पानी से कैदियों ने किया स्नान

जेल परिसर में बनाए गए टैंक

जेल महानिदेशक (डीजी) पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि संगम से जल सभी जेलों में लाया गया और सामान्य पानी के साथ मिलाकर जेल परिसर के भीतर एक छोटे से टैंक में संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कैदियों ने स्वेच्छा से प्रार्थना के बाद पानी से स्नान किया। मेरठ जेल के अधीक्षक वीआर शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के निर्देश पर संगम नगरी प्रयागराज से गंगा जल मंगवाकर जेल परिसर में एक छोटा स्नानागार बनवाया गया है, जिसमें पानी भरा गया।

End of Feed