प्रयागराज

कौशांबी में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

यूपी के कौशांबी जिले में ट्रेलर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक पर सवार पिता और पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाके के लिए अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

कौशांबी में दर्दनाक हादसा

Kaushambi Road Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ट्रेलर से टक्कर में तीन लोगों की मौत

सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हुई है। ये हादसा सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मां वैष्णो ढाबा के पास हुआ। मृतकों की पहचान मोहब्बत सिंह (48) अपने बेटे लव कुश (18) और संबंधी पिंटू (23) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह तीनों प्रयागराज में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने के लिए साथ में बाइक से कानपुर जा रहे थे। अधिकारी ने आगे बताया कि बाइक मोहब्बत सिंह का बेटा लव कुश चला रहा था और ढाबे के पास मोटरसाइकिल की ट्रेलर से अचानक टक्कर हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कौशांबी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article