Mahakumbh 2025: अमृत स्नान के साथ शुरू होगा महाकुम्भ में कल्पवास, लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

तीर्थराज प्रयागराज में सनातन धर्म के सबसे बड़े महापर्व, महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो गया है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ लेंगे-

Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर सनातना आस्था के महापर्व, महाकुम्भ 2025 की शुरूआत होने जा रही है। महाकुम्भ में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में आने का अनुमान है। जो गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में अमृत स्नान करेंगे। इसके साथ ही लाखों की संख्यां में श्रद्धालु संगम तट पर महाकुम्भ की प्राचीन परंपरा कल्पवास निर्वहन करेंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालु एक माह तक नियमपूर्वक संगम तट पर कल्पवास करेंगे। जिसके लिए सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने विशेष इंतजाम किए हैं। कल्पवास की शुरूआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा की तिथि से होगी।

prayagraj news

महाकुंभ 2025

10 लाख श्रद्धालु करेंगे संगम तट पर कल्पवास

End of Feed