Holi Festival 2023: प्रयागराज में 3 साल बाद होली की धूम, 3 दिन तक चलता है इस जगह होली उत्सव, जानिए कहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 06:28 PM IST

Holi Festival 2023: यहां के लोकनाथ व चौक बाजार की होली समूचे देश में प्रसिद्ध है। यहां की होली की धमक देश के कई शहरों में है। होली को लेकर एक साथ करीब 40 से 50 हजार लोग जमा होते हैं होली से पूर्व यहां पर बाजारों की सफाई करवाई जाती है। इसके बाद करीब 50 क्विंटल फूल, इतना ही गुलाल व रंग मंगाए जाते हैं। यहां पर होली से एक दिन पहले व एक दिन बाद तक रंग खेलने का दौर चलता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज के लोकनाथ इलाके में 3 दिन तक खेलते हैं होली
  • यहां की होली देखने को बेताब रहते हैं कई शहरों के लोग
  • कपड़ा फाड़ होली के नाम से मशहूर है संगम नगरी का ये इलाका

Holi Festival 2023: पौराणिक आस्था को अपने भीतर समेटे संगम नगरी प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है। संगम के तीरे मौजूद इस शहर में धार्मिक आस्था की बयार प्रतिपल बहती है। यहां पर लगने वाला महाकुंभ का मेला इसके धार्मिक महत्व को और बढ़ा देता है। हालांकि यूपी में कई जगहों की होली प्रसिद्ध है, जिसमें वृंदावन, ब्रज व मथुरा आदि शहर प्रमुख हैं।

Prayagraj News

प्रयागराज के लोकनाथ में 3 दिन तक चलता है रंगोत्सव (फाइल फोटो)

मगर संगम नगरी में भी होली का त्योहार अनूठे ढंग से मनाया जाता है। यहां के लोकनाथ व चौक बाजार की होली समूचे देश में प्रसिद्ध है। होली पर्व के मौके पर आपको बताते हैं संगम नगरी में होली सेलिब्रेशन के अद्भुत तरीके के बारे में, जिसे देख आप भी कह उठेंगे सचमुच नायाब है यहां की होली।

End of Feed