Ganga Expressway: गंगा एक्‍सप्रेसवे के शुरू होने की आ गई डेट, सीएम योगी ने बता दी तारीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 12:44 PM IST

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े गंगा एक्‍सप्रेसवे पर वाहन चालक प्रयागराज महाकुंभ से पहले फर्राटा भरने लगेंगे। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रयागराज से मरेठ के बीच बन रहे इस 594 किमी एक्‍सप्रेसवे को महाकुंभ से पहले शुरू करने का ऐलान किया है। इसके शुरू होने के बाद पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी कम हो जाएगी। प्रयागराज से मरेठ 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर का
  • प्रयागराज से वराणसी और मेरठ से हरिद्वार तक होगा विस्‍तार
  • प्रयागराज महाकुंभ से पहले शुरू हो जाएगा गंगा एक्‍सप्रेसवे


Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का निर्माण युद्ध स्‍तर पर किया जा रहा है। इसके पहले चरण में मेरठ के बिजौली गांव से प्रयागराज जिले के जूदापुर दांदू गांव तक निर्माण किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर खंड पर वाहनों का आवगमन शुरू करने को लेकर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ी जानकारी दी है। सीएम ने एक प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद ऐलान किया है कि गंगा एक्‍सप्रेसवे के इस खंड को दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 में वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि यूपी सरकार का लक्ष्‍य महाकुंभ से पहले इस एक्‍सप्रेसवे को शुरू करने का है। इसका निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रहा है।

Ganga Expressway

गंगा एक्‍सप्रेसवे

बता दें कि छह लेन का गंगा एक्‍सप्रेसवे यूपी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। इसके पहले चरण में राज्‍य के पूर्वी पूर्वी हिससे को पश्चिमी हिस्से से जोड़ा जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर के हिस्‍से में 12 जिले इस एक्‍सप्रेसवे से कनेक्‍ट हो रहे हैं। इसके बाद इस एक्‍सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वर तक और प्रयागराज से वाराणसी तक विस्‍तार दिया जाएगा। एक्‍सप्रेसवे का पहला खंड प्रयागराज से शुरू होकर प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर और हापुड़ होते हुए मरेठ तक जाएगा। इस हिस्‍से में निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

End of Feed