प्रयागराज

Prayagraj Underpass: प्रयागराज के लोगों के लिए अच्छी खबर, एनी बेसेंट क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 10:30 PM IST

Indian Railway: प्रयागराज की एनी बेसेंट क्रॉसिंग फाटक पर रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। इस क्रॉसिंग पर हर रोज जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेलवे अब राहत देने की तैयारी में है। रेलवे में बजट आवंटन के बाद इसे लेकर मंथन हुआ है कि जल्द से जल्द इस आरयूबी का निर्माण हो जाए।

Image

एनी बेसेंट क्रॉसिंग पर बनेगा आरयूबी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एनी बेसेंट क्रॉसिंग फाटक पर होगा आरयूबी का निर्माण
  • आरयूबी बनाने में कुल 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा रेलवे
  • प्रयागराज के लोगों को जल्द मिलेगी जाम से राहत

Indian Railways: प्रयागराज के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रयाग स्टेशन के पास फाटक संख्या 77 यानि एनी बेसेंट क्रांसिंग पर अब जाम नहीं लगेगा। प्रयागराज के लोगों को यहां लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। दरअसल, शहर उत्तरी विधानसभा के इस महत्वपूर्ण रेल फाटक पर रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाए जाने का खाका तैयार हो गया है। यहां आरयूबी बनाने के लिए रेलवे कुल 20 करोड़ रुपये का खर्चा करेगा। खास बात यह है कि महाकुंभ के तहत होने वाले कार्यों में भी उत्तर रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को को शामिल किया है।

आपको बता दें कि एनी बेसेंट क्रांसिंग प्रयाग रेलवे स्टेशन और बख्शी बांध ओवर ब्रिज के मध्यम में है। स्टेशन का यार्ड होने के कारण यहां फाटक दिन में कई बार बंद होता है। यहां तक कि ट्रेनों की शटिंग आदि के लिए भी यहां फाटक बंद कर लिया जाता है।

रेलवे करेगा 20 करोड़ रुपये खर्च

इस वजह से फाटक की दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। इसे देखते हुए पिछले वर्ष ही शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने यहां आरयूबी बनाने का सुझाव दिया था। इस संबंध में उत्तर रेलवे के जीएम और लखनऊ मंडल के डीआरएम से भी उनकी वार्ता हुई। उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी मिला। फिलहाल महाकुंभ के प्रस्तावित कार्य में इस प्रोजेक्ट को शामिल कर लिया गया है। इसके लिए रेलवे द्वारा 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

आईईआरटी रेल क्रॉसिंग पर बनेगा रेल पुल

बताया जा रहा है कि यहां रेलवे सूबेदारगंज की तर्ज पर ही आरयूबी का निर्माण करेगा। इसके लिए यहां अलग-अलग दिन में ब्लॉक लेकर कंक्रीट के रेडीमेड बॉक्स लगाए जाएंगे। यहां पुल के दोनों ओर इस तरह की व्यवस्था रहेगी कि बारिश का पानी आरयूबी के अंदर नहीं जा सकेगा। बता दें कि यहां रेल फाटक से कुल छह लाइनें गुजरती है। इसी वजह से रेलवे द्वारा चरणबद्ध तरीके से यह कार्य किया जाएगा। आपको बता दें कि आरयूबी का निर्माण होने से शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। रेल फाटक पर रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। ऐसे ही आईईआरटी रेल क्रॉसिंग पर बनने वाले रेल ओवर ब्रिज से भी शहर के लोगों को राहत मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article