महाकुंभ में डिजिटल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, QR स्कैन करते ही तुरंत मिलेगी मदद

महाकुंभ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसबार महाकुंभ में डिजिटल तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। महाकुंभ पुलिस ने सुरक्षा के चार ऐसे डिजिटल दरवाजे बनाए हैं, जिनके माध्यम से यह सबकुछ पल भर में किया जा सकेगा। इसके लिए बस एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और पुलिस तक लोगों की पहुंच होगी।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहद पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इनमें डिजिटल तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। पहली बार श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पल-पल की अपडेट मिलेगी। श्रद्धालु अपनी बात सेकेंडों में बड़े पुलिस अफसरों से लेकर पूरे महकमे तक पहुंचा पाएंगे। महाकुंभ पुलिस ने सुरक्षा के चार ऐसे डिजिटल दरवाजे बनाए हैं, जिनके माध्यम से यह सबकुछ पल भर में किया जा सकेगा। बस आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। ऐसा करते ही श्रद्धालु तुरंत सुरक्षा तंत्र के साथ जुड़ जाएंगे।

photo

फाइल फोटो।

दिव्य और भव्य होगा महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। उनके निर्देश पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष तौर पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है।

End of Feed