प्रयागराज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में वीकेंड पर ज्यादा भीड़ की वजह से 15 हजार कर्मचारी करेंगे 'घाटों की सफाई' करेंगे, बनेगा 'स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड'

महाकुंभ में शनिवार यानी 15 फरवरी को ज्यादा भीड़ की वजह से 15 हजार कर्मचारी घाटों की सफाई करेंगे ये 'स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड' होगा, ऐसा कहा जा रहा है।

Image

15 हजार कर्मचारी करेंगे 'घाटों की सफाई' करेंगे

KEY HIGHLIGHTS
  1. 15 फरवरी को घाटों की सफाई के लिए उतरेंगे 15 हजार कर्मचारी उतारे गए हैं
  2. ऐसा करने से 'स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनेगा
  3. इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान दस हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी

महाकुंभ में रोज ही भीड़ के आने के कीर्तिमान बन रहे हैं वहीं वीकेंड पर भीड़ की संख्या खासी बढ़ जा रही है इसे देखते हुए घाटों पर सफाई के लिए ज्यादा इंतजाम किए जा रहे हैं, बता दें कि शनिवार यानी 15 फरवरी को घाटों की सफाई के लिए उतरेंगे 15 हजार कर्मचारी उतारे गए हैं जो तन्मयता के साथ इस काम में लगे हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना आए।

आज यानी शनिवार को करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों कीओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा बताते हैं ऐसा करने से 'स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनेगा गौर हो कि इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान दस हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

शनिवार को महाकुंभ में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव के अलावा कई और नामी हस्तियां संगम में स्नान करेंगी।

बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में गंगा और त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मेला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अकेले शुक्रवार के दिन शाम छह बजे तक 92.84 लाख लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया और अभी तक कुल 50.20 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुंभ 2025, प्रयागराज में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। भारत की कुल जनसंख्या में 110 करोड़ नागरिक सनातन धर्मावलंबी हैं और उसमें से 50 करोड़ से अधिक नागरिकों द्वारा संगम में पवित्र स्नान उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति महान सनातन के प्रति दृढ़ होती आस्था का परिचायक है। वास्तविक अर्थों में भारत की लोक आस्था का यह अमृतकाल है। एकता और आस्था के इस 'महायज्ञ' में पवित्र स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! मानवता के इस महोत्सव के सकुशल आयोजन में सहभागी महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई! भगवान तीर्थराज प्रयाग सभी की मनोकामना पूर्ण करें। ’’

महाकुंभ में 45-50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई थी

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में 45-50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई थी और मेला संपन्न होने में अभी 12 जिन शेष हैं और मुख्यमंत्री का यह अनुमान 12 दिन पहले ही पूरी हो गई। इसमें कहा गया कि ऐसे में अब अनुमान है कि 26 फरवरी को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि तक यह संख्या 55-60 करोड़ पहुंच सकती है।

महाकुंभ में सबसे ज्यादा भीड़ मौनी अमावस्या के दिन रही

अब तक सर्वाधिक आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। एक फरवरी और 30 जनवरी को दो-दो करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया जबकि माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था।

'सबसे बड़ा जनसमूह'

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में दावा किया कि यह मानव इतिहास में किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन के लिहाज से 'सबसे बड़ा जनसमूह' है। प्रदेश सरकार के अनुसार अमेरिका, रूस, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की आबादी 50 करोड़ से कम है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भारत (एक अरब 41 करोड़ 93 लाख 16 हजार 933), चीन (एक अरब 40 करोड़ 71 लाख 81 हजार 209), अमेरिका (34 करोड़, 20 लाख 34 हजार 432), इंडोनेशिया (28 करोड़, 35 हजार 87 हजार 097), पाकिस्तान (25 करोड़ 70 लाख 47 हजार 044), नाइजीरिया (24 करोड़ 27 लाख 94 हजार 751), ब्राजील (22 करोड़, 13 लाख 59 हजार 387), बांग्लादेश (17 करोड़ एक लाख 83 हजार 916), रूस (14 करोड़, एक लाख, 34 हजार 279) और मेक्सिको (13 करोड़ 17 लाख 41 हजार 347) शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article