महाकुंभ में महाजाम में परेशान श्रद्धालु, NH 19 समेत कई रास्तों पर थमा ट्रैफिक, कोई 24 घंटे तो कोई 72 घंटों से जाम में फंसा

महाकुंभ में संगम में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण महाकुंभ जाने वाले कई रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है। एनएच 19 पर लगे जाम में कोई 24 घंटे से फंसा हुआ है तो कोई 72 घंटे से फंसा हुआ है। यहां गाड़ियों के पहिया एक इंच भी आगे नहीं बढ़ रहे हैं।

मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं। जिस कारण महाकुंभ के लिए जाने वाले अधिकतर रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है। कैमूर जिले के कुदरा के पास एनएच 19 की दोनों लेनों में ट्रैफिक थम गया है। यहां इतना भारी जाम लगा है कि गाड़ियां खिसकना भी बंद हो गई है। जाम में एंबुलेंस का भी निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जाम को कम करने के लिए और यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए जगह-जगह गाड़ियां रेगुलेट की जा रही है।

Mahakumbh

महाकुंभ के महाजाम में परेशान श्रद्धालु

इस बीच दोनों तरफ लेन पर आने और जाने वाले लोगों के पहुंचने से जाम की स्थिति और विकराल होती जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ लोग 24 घंटों से फंसे हुए हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 72 घंटों से फंसे हुए हैं। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि घंटों से जाम में फंसे हुए हैं और गाड़ियों का पहिया है कि एक इंच आगे भी नहीं बढ़ पा रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के बदइंतजामी के चलते लोगों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed