देश

Maha Kumbh: महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान से पहले मची भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत; 45 अन्य घायल

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान से पहले भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 45 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Image

महाकुंभ में मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई अन्य घायल

Photo : Twitter

Stampede in Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान से पहले भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक 45 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस हादसे में कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। बता दें, बुधवार की तड़के प्रयागराज में महाकुंभ में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए त्रिवेणी संगम के घाटों के पास भारी भीड़ जमा हुई थी। भारी भीड़ होने की वजह से ये हादसा हुआ।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से की बात

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। प्रधानमंत्री ने तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया। विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार, बुधवार की सुबह कुछ बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। महाकुंभ घटना की पूरी जानकारी ली। केंद्र सरकार की तरफ से हर तरह की मदद देने की बात कही गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं पर स्नान कर ले। संगम नोज की ओर जाने का प्रयास ना करे। सीएम योगी ने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाये गए है। प्रशासन के निर्देश का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

अखाड़ा परिषद ने आज के स्नान को टाला

इस बीच, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बुधवार को पुष्टि की कि भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था के बाद अखाड़े चल रहे महाकुंभ में आज स्नान में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने लोगों से आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट जाना चाहते थे। हम इस घटना से दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे... जनहित में, हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे... मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article