महाकुंभ में श्रद्धालुओं और दुकानदारों को खूब भा रही डिजिटल पेमेंट, लोगों ने कहा इससे चोरी-चकारी का डर नहीं

Digital Payment Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में डिजिटल पेमेंट श्रद्धालुओं और दुकानदारों की पहली पसंद बन गया है। इस व्यवस्था को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट से चोरी-चकारी का डर नहीं रहता। इससे जेब में पैसे रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती और हिसाब रखना भी आसान रहता है।

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में डिजिटल पेमेंट ने छोटे दुकानदारों और श्रद्धालुओं की राह आसान कर दी है। एक समय था जब डिजिटल पेमेंट की शुरुआत पर इसका विरोध हुआ था। विपक्षी दलों ने तर्क दिया था कि गरीब, अनपढ़ और आम आदमी इसका उपयोग कैसे करेगा। लेकिन आज महाकुंभ में इसका व्यापक असर देखा जा सकता है। यहां चाय, पकौड़ी, पूड़ी, कचौड़ी और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले सभी दुकानदार डिजिटल पेमेंट स्वीकार कर रहे हैं। हर दुकान के सामने क्यूआर कोड का स्टीकर या बोलने वाली मशीन लगी हुई दिख जाती है। जिनके पास मशीन नहीं है, वे मोबाइल नंबर से पेमेंट लेते हैं।

डिजिटल पेमेंट से लोगों को हो रहा फायदा

महाकुंभ क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाली एक महिला का कहना है कि डिजिटल पेमेंट से उन्हें काफी फायदा हुआ है। सबसे बड़ा लाभ यह है कि चोरी-चकारी का कोई डर नहीं रहता क्योंकि नगद पैसे पास नहीं होते। ग्राहक आसानी से स्कैन कर भुगतान कर देते हैं, जिससे बचत भी हो रही है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल बहुत अच्छी है।

End of Feed