महाकुंभ में आज CM योगी करेंगे कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को प्रयागराज के मेला क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस विशेष कैबिनेट बैठक में राज्य के लिए कई प्रमुख योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है।

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को प्रयागराज के मेला क्षेत्र में अहम बैठक करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी 54 मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। कैबिनेट की बैठक बुधवार दोपहर से अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में शुरू होगी।

yogi (2)

फाइल फोटो।

लोगों का रखा जा रहा विशेष ध्यान

संगम पर आने वाले तीर्थयात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए स्थान परिवर्तित किया गया। शुरुआत में, बैठक मेला प्राधिकरण सभागार में आयोजित की जानी थी, लेकिन वीआईपी सुरक्षा के कारण तीर्थयात्रियों की आवाजाही में परेशानी पैदा होने की चिंता के कारण स्थान में बदलाव करना पड़ा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे।

End of Feed