Prayagraj News: संगम नगरी का प्रयागराज महज सनातनी आस्था के लिए ही नहीं जाना जाता। इस शहर की एक और खासियत है और वो है यहां के लजीज व्यजंन। बता दें कि, नए साल के जनवरी माह में यहां पर माघ मेला लगना है। अगर आप माघ मेले में त्रिवेणी संगम में स्नान का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां के खास स्वाद से लबरेज व्यंजनों को लुत्फ उठाना मत भूलियेगा। आपने सभी जगह नोटिस किया होगा कि, स्टीट्र फूड की मेकिंग ऑयल में ही होती है। मगर प्रयागराज में चाट को देशी घी में बनाया जाता है। तभी तो यहां के खाने का एक खास स्वाद होता है। तो आइए जानिए प्रयागराज में बनने वाले खास पकवानों के बारे में, ताकि जब आप यहां आए तो इनके जायके से रूबरू हो सकें।
प्रयागराज की दही-जलेबी का है खास स्वाद
