Prayagraj: ममता कुलकर्णी को 'महामंडलेश्वर' बनाने का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला

Attack on Kinnar Jagadguru Himangi Sakhi: प्रयागराज में ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Attack on Kinnar Jagadguru Himangi Sakhi: प्रयागराज से रविवार को एक बड़ी खबर सामने आई यहां पर फिल्म अभिनेत्री रही ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मामले को ममता कुलकर्णी के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लग रहा है।

Attack on Kinnar Jagadguru Himangi Sakhi

प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला

गौर हो कि ममता के विरोध में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कहा था- 'किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, एक महिला को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया। वो भी तब जब उसके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं'

End of Feed