प्रयागराज

Prayagraj Murder: एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की सोते समय हत्या, घर की खिड़की से मारी गई गोली

Air Force Chief Engineer Murder: प्रयागराज की एयरफोर्स कॉलोनी में चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार तड़के कमरे में सोते समय अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से उनपर गोली चला दी। उनके सीन में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Image

एयरफोर्स के इंजीनियर की हत्या

Prayagraj Murder: प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां शनिवार तड़के एयरफोर्स कॉलोनी में वायुसेना के चीफ इंजीनियर एस एन मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर की खिड़की से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में ठेकेदारी विवाद पर भी जांच कर रही है।

इंजीनियर के सीने में लगी गोली

एयरफोर्स में इंजीनियर SN मिश्रा एयरफोर्स के बेस के अंदर कालोनी मे रहते थे। घर में सोते समय उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। घर अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की खुली हुई थी। इस कारण आशंका जताई जा रही है कि बदमाश ने खिड़की से ही उन्हें गोली मारी है। पूरामुफ्ती थाने के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि गोली उनके सीने में लगी और उन्हें सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या की वजह की जांच कर रही पुलिस

इस हत्या की वारदात के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। लेकिन पुलिस को संदेह है की एयर फोर्स मे ठेकदारी के टेंडर को लेकर इस वारदात क़ो अंजाम दिया गया। पुलिस की सर्विलास टीम मृतक के मोबइल का डाटा भी खंगाल रही हैं। पुलिस हत्या से पहले उनकी कॉल डिटेल भी निकाल रही है। जिससे ये पता चल सके कि हत्या से पहले उनकी किस्से बात हुई थी।

एयरफोर्स कॉलोनी में सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल

यह वारदात एयर फोर्स कॉलोनी मे आधी रात को हुई। जिससे यहां सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एयर फोर्स कालोनी होने के कारण यहां कोई भी बाहर का शख्स नहीं घुस सकता है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि कॉलोनी से सटे गांव के रास्ते ही अपराधी अंदर घुसा और इंजीनियर को गोली मार कर उसी रास्ते से फरार हो गया। पुलिस एयरफोर्स कॉलोनी मे लगे CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है। जिससे आरोपी के बारे में पता चल सके

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article