लखनऊ

Bareilly Train Accident: इफको फैक्टरी जा रही मालगाड़ी की 4 बोगियां डीरेल, रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त

Bareilly Train Accident: बरेली में विशातरगंज से इफको खाद फैक्टरी जा रही मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गई। इससे रेलवे का ट्रैक भी काफी दूर तक क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। राहत की बात है कि इस रेलवे ट्रैक पर सवारी गाड़ियां नहीं चलती हैं।

Image

मालगाड़ी की 4 बोगी पटरी से उतरी

Bareilly Goods Train Accident: बरेली के आंवला क्षेत्र में एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। जिससे रेलवे ट्रैक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य में समय लग सकता है। गनीमत की बात है कि इस रेलवे ट्रैक पर सवारी गाड़ियों का आवागमन नहीं होता है।

इफको खाद फैक्टरी जा रही थी मालगाड़ी

बरेली के आंवला में शुक्रवार रात 2:14 बजे एक मालगाड़ी विशातरगंज रेलवे स्टेशन से इफको खाद फैक्टरी जा रही थी। ट्रेन के कुछ दूर आगे जाने पर करीब 2:35 दुर्घटना हो गई। मालगाड़ी की चार बोगी डीरेल हो गई और रेल ट्रैक भी काफी दूर तक उखड़ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। रेलवे की टीम ने मौके पर घटनास्थल पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। शनिवार सुबह मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम, एडीईएन चंदौसी संजीव सक्सेना और इफको के अधिकारी भी मौके पर घटनास्थल पहुंचे।

मालगाड़ी की सभी बोगियां थी खाली

दुर्घटना का शिकार हुई इस मालगाड़ी में कुल 42 बोगियां थी। ट्रेन की सभी बोगी खाली थी। ये मालगाड़ी खाद लेने के लिए फैक्ट्री जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने के वक्त लग सकता है। इस घटना की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article