प्रयागराज

Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर स्नान को आए बलिया के चार लोगों की भगदड़ में मौत

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने के लिए भारी संख्या में पहुंचे हैं। इस दौरान संगम घाट पर मची भगदड़ में बलिया के चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Image

मौनी अमावस्या पर स्नान को आए बलिया के चार लोगों की भगदड़ में मौत

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच बुधवार तड़के संगम घाट पर मची भगदड़ में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोगों घायल भी हुए हैं। भगदड़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन, यूपी के सीएम योगी और पीएम मोदी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश की। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में बलिया के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई है।

संगम तट पर मची भगदड़ में चार लोगों की मौत

मौनी अमावस्या के दौरान संगम घाट पर मची भगदड़ में यूपी के बलिया के रहनने वाले चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान बलिया के नगरा थाना के चचयां गांव की रिंकी सिंह (उम्र 38) पत्नी छट्ठू सिंह, मीरा सिंह (उम्र करीब 52) पत्नी बलजीत सिंह, 8 वर्ष का एक लड़का और 10 वर्ष की लड़की की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ महाकुंभ आए थे। इसके अलावा फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें 12 वर्षीय एक बच्ची और महिला रीना सिंह की मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। वही परिवार के लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घर भेजा जाएगा।

संगम घाट पर कब मची भगदड़

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई थी। भीड़ का दबाव बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन द्वारा भीड़ को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। कुछ लोगों द्वारा बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदने की कोशिश में यहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस कारण कई लोगों की मौत हो गई तो कई लोग इस घटना में घायल हो गए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article