प्रयागराज में आधी रात भिड़े दो हिस्ट्रीशीटर दोस्त, सरेआम फायरिंग और पथराव के बाद आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज के धूमनगंज में दो हिस्ट्रीशीटर दोस्तों नवील और रोहित सोनकर के बीच आधी रात खूनी भिड़ंत हो गई। ईंट-पत्थर और ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी नवील को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरवारा इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो हिस्ट्रीशीटरों और उनके साथियों के बीच जमकर बवाल हुआ। शराब के नशे में पुराने विवाद को लेकर शुरू हुई गाली-गलौज देखते ही देखते हिंसक झड़प, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग में बदल गई। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुख्य आरोपी बेखौफ अंदाज में तमंचा लहराते और 'बना वीडियो' कहते हुए गोली चलाता नजर आ रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए धूमनगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर नवील को गिरफ्तार कर लिया है।

prayagraj firing news

आधी रात चली गोलियां

नशे की हालत में विवाद, फिर चलने लगे ईंट-पत्थर

पीड़ित रोहित सोनकर के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर नवील अत्यधिक शराब के नशे में उसके पास पहुंचा और बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नवील ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब आसपास के लोग बीच-बचाव करने आए, तो नवील ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने रोहित और ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई।

End of Feed