प्रयागराज माघ मेला : 48 घंटे में 3 बार धधकी आग, अखंड ज्योति से टेंट जला; अफरा-तफरी का रहा माहौल

घटना में एक युवक झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता लगा है कि अखंड ज्योति जलने के कारण यह आग लगी। हालांकि, सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई। पुरानी रेलवे लाइन के पास एक कैंप में 48 घंटे में तीसरी बार आग लग गई। फायर ब्रिगेड के आग बुझाने से पहले टेंट पूरी तरह जल गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माघ मेला के प्रमुख फायर ऑफिसर अनिमेष मिश्रा ने बताया कि रात 11:08 बजे हमें जानकारी मिली कि गणपति और अन्नपूर्णा मार्ग के चौराहे पर पुराने रेलवे पुल के पास एक कैंप में आग लग गई है। हमारी गाड़ियां दो मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गईं और आठ फायर टेंडर भी आ गए। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

Magh Mela tent fire Prayagraj

प्रयागराज माघ मेला में 48 घंटे में तीसरी बार आग (फोटो-ट्विटर)

उन्होंने जानकारी दी कि एक घटना में एक युवक झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता लगा है कि अखंड ज्योति जलने के कारण यह आग लगी। हालांकि, सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed