पिता ने की बेटे की हत्या, मां से अवैध संबंधों का था शक

Father Killed Son in Prayagraj: घटना शनिवार की है जब आरोपी ने अपने पुत्र प्रियांशु जायसवाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Prayagraj News: प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में 20 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे करेली पुलिस ने ’चाट वाली गली’ इलाके में हुई हत्या की जांच के सिलसिले में पकड़ा।

पिता ने की बेटे की हत्या, मां से अवैध संबंधों का था शक

पिता ने की बेटे की हत्या, मां से अवैध संबंधों का था शक

सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार की है जब आरोपी ने अपने पुत्र प्रियांशु जायसवाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

End of Feed