महाराष्ट्र में सत्ता का उलटफेर; चंद्रपुर में बीजेपी-उद्धव शिवसेना की जोड़ी ने मारी बाजी, कांग्रेस को बड़ा झटका

चंद्रपुर महानगरपालिका में मेयर चुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने ऐन वक्त पर बीजेपी का साथ चुना, जिससे सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया। महज एक वोट के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार की जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी।

Chandrapur Municipal Corporation Mayor Election: चंद्रपुर महानगरपालिका में बीते कई दिनों से जारी सत्ता की खींचतान का अंत आखिरकार मंगलवार, 10 फरवरी को हो गया। कांग्रेस को उम्मीद थी कि ठाकरे गुट की शिवसेना के साथ मिलकर वह बीजेपी को सत्ता से दूर रख पाएगी, लेकिन आखिरी समय पर तस्वीर बदल गई। चंद्रपुर महानगरपालिका में हुए मेयर चुनाव में बीजेपी और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने मिलकर सत्ता हासिल कर ली है।

Sangeeta Khandekar becomes mayor of Chandrapur Municipal Corporation

संगीता खांडेकर बनीं चंद्रपुर महानगरपालिका की मेयर

संगीता खांडेकर बनीं मेयर

बीजेपी की संगीता खांडेकर महज एक वोट के अंतर से मेयर चुनी गईं। खास बात यह रही कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का समर्थन किया। समझौते के तहत सवा साल के कार्यकाल में पहले सवा साल बीजेपी का मेयर रहेगा, जबकि बाकी सवा साल के लिए शिवसेना का मेयर होगा।

End of Feed