Thane News: ठाणे में उद्धव की जनसभा आज, जगह-जगह लगे पोस्ट, सोनिया गांधी और शरद पवार के सामने झुकते दिखे ठाकरे

Thane News: आज ठाणे जिले में उद्धव ठाकरे जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। लेकिन उनकी जनसभा से पहले जगह-जगह कई पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में दिल्ली यात्रा का मजाक उठाया जा रहा है। पोस्टर में ठाकरे को सोनिया गांधी और शरद पवार के सामने झुकते हुए दिखाया गया है।

Thane News: शनिवार, 10 अगस्त यानी आज महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उद्धव ठाकरे की जनसभा होने वाली है। ठाणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। उद्धव ठाकरे की जनसभा से पहले जिले में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में उद्धव ठाकरे की दिल्ली यात्रा का मजाक उड़ाया गया है। बता दें कि ठाकरे गुरुवार को ही दिल्ली की तीन दिवसीय दौरे के बाद मुंबई लौटे हैं। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा विपक्ष नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस पोस्ट में इस मुलाकात को दिखाने का भी प्रायस किया गया है।

Thane News

पोस्टर में सोनिया गांधी और शरद पवार के सामने झुकते दिखे ठाकरे

उद्धाव ठाकरे की जनसभा से पहले लगे पोस्ट

ठाणे जिले में आज उद्धव ठाकरे शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। जनसभा से पहले यहां कई पोस्ट लगाए गए हैं। बता दें कि आगामी समय में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इन पोस्टर में विधानसभा चुनावों की रणनीती पर चर्चा के लिए दिल्ली की यात्रा का मजाक बनाया गया है। पोस्ट में उद्धव ठाकरे को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनीया गांधी और एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के चरणों में झुकते हुए दिखाया गया है। वहीं इस पोस्टर में आप राहुल गांधी को आशीर्वाद देते हुए देख सकते हैं।

End of Feed