Jammu Kashmir News: पुंछ में कुदरत का कहर! भूस्खलन में ढहा कच्चा मकान, 4 महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। लोरन गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले में बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

Poonch Landslide: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के लोरन गांव के ऊपरी क्षेत्र में भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आने से एक कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। इस दर्दनाक घटना में मलबे में दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा दब गए। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबे से सात शव निकाले।

Poonch Landslide

पुंछ में भारी तबाही (फोटो- ANI)

मृतकों की पहचान जाहिदा बेगम (38), उनके छह वर्षीय बेटे मनन रफीक, चार वर्षीय बेटी अलीसा, तनवीर अहमद भट (27), शमीम अख्तर (33), शबनम बानो (31) और मोहम्मद इरफान (17) के रूप में हुई। सभी पुंछ जिले की मंडी तहसील के अरिगाम गांव के निवासी थे। पुंछ जिले में शनिवार शाम से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। अब तक जिले में बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में कुल 17 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि छह अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

End of Feed