शहर

Greater Noida: पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक लाख रुपये के लालच में एक व्यक्ति की हत्या की थी-

Image

पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा

Photo : iStock

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 24 घंटे के भीतर व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपने साथी से 1 लाख रुपये मिलने के लालच में उसके साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया है।

व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

पुलिस मुताबिक, 8 दिसंबर को थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत रात में एस्क्लेपियस अस्पताल दादरी रोड कुलेसरा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने सुखराम नाम के व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी राजेश उर्फ मुकेश और आरोपी ईश्वर चन्द उर्फ रिंकू की तलाश शुरू कर की थी।

पत्नी का किसी और से संबंध होने का शक

9 दिसंबर को पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर ईश्वर चन्द उर्फ रिंकू को डंपिंग ग्राउंड लखनावली रोड के पास से मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी रिंकू ने बताया है कि वह और राजेश उर्फ मुकेश एक दूसरे को साल 2012 से जानते हैं। मुकेश को अपनी पत्नी सुनीता के संबंध सुखराम से होने का शक था। दो-तीन महीने पहले जब रिंकू की मुलाकात राजेश उर्फ मुकेश से हुई तो उसने मुझे सुखराम को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। सुखराम की हत्या के बाद उसे एक लाख रुपये देने का वादा किया था।

हत्या कर मौके से फरार

योजना के मुताबिक, अपने दोस्त राजेश उर्फ मुकेश के साथ मिलकर रिंकू ने सुखराम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उन्होंने इस वारदात को दादरी रोड एस्क्लेपियस अस्पताल के सामने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपी राजेश उर्फ मुकेश की तलाश कर रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article