शहर

Nainital Snowfall Video: नैनीताल में बर्फबारी देख टूरिस्टों के खिले चेहरे, आज जीरो डिग्री पहुंचेगा पारा

Nainital Snowfall: नैनीताल में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। जिससे सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे। लोगों ने बर्फ का भरपूर आनंद उठाया। टूरिस्ट यहां बर्फ से खेलते हुए और फोटो-वीडियो बनाते हुए भी नजर आए। आज नैनीताल में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच सकता है।

Image

नैनीताल में बर्फबारी

Snowfall in Nainital: झीलों के शहर नैनीताल में बर्फबारी शुरू हो गई है। सोमवार को यहां सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। यहां आए पर्यटकों की खुशी भी स्नोफॉल देखकर दोगुनी हो गई। पर्यटक बर्फ में खूब मस्ती करते हुए नजर आए। लोगों ने बर्फबारी को खूब इंजॉय किया और इस पल को कैमरे में भी कैद किया।

बर्फ से ढकी चोटियां

नैनीताल के मौसम ने करवट बदल ली है। यहां बर्फबारी का सिलसिला सोमवार को देखने को मिला। यहां सबसे ऊंची नैना पीक, किलबरी, हिमालय दर्शन और फिर धीरे धीरे मॉल रोड सहित पूरे नैनीताल शहर में बर्फबारी शुरू हो गई। इस बर्फबारी को देख पर्यटन से जुड़े लोगों के भी चेहरे खिल उठे।स्नोफॉल शुरू होने से नैनीताल में अब पर्यटकों की आवाजाही भी बेहद बढ़ गयी है। यहां आए टूरिस्ट बर्फबारी में खड़े होकर फ़ोटो खिंचवाते और वीडियो बनाते हुए भी नजर आए। इस दौरान मौसम बदलने से पर्यटकों को ठंड भी खूब लगी। लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से खुद को बचाया।

आज नैनीताल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज नैनीताल में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 11 से 15 दिसंबर के दौरान नैनीताल का मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 0 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article