Ujjian News: किडनैप नहीं हुई थी पुलिकर्मी की बेटी, अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ थी भागी, Video बनाकर किया खुलासा

ट्रैफिक थाने में ड्राइवर के पद पर पदस्थ आरक्षक रईस खान की 19 वर्षीय बेटी कशिश खान रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की कार से दो युवक वहां पहुंचे और युवती को जबरन पकड़कर कार में डाल दिया।

Ujjain News: उज्जैन में पुलिसकर्मी की 19 वर्षीय बेटी का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर घटना की सच्चाई खुलासा किया है। इससे पहले बताया गया कि युवती को उसके घर से कार से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दरअसल, लालबाई फूलबाई क्षेत्र में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी युवती को दो बदमाश जबरन कार में डालकर ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

kidnape

उज्जैन की घटना।

युवती को जबरन कार में डाला

जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक थाने में ड्राइवर के पद पर पदस्थ आरक्षक रईस खान की 19 वर्षीय बेटी कशिश खान रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की कार से दो युवक वहां पहुंचे और युवती को जबरन पकड़कर कार में डाल दिया। परिजनों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे घसीटते हुए कार में डालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी।

End of Feed