Chandigarh Traffic: PM मोदी के दौरे को लेकर चंडीगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

PM Modi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार (17 जुलाई) को चंडीगढ़ और हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 26,800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सुरक्षा को लेकर चंडीगढ़ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जानें कहां लागू रहेंगे डायवर्जन।

Chandigarh Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एक बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए करीब 26,800 करोड़ रुपये की मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक दौरे में वे भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन (Hydrogen Train) को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के इस वीवीआईपी (VVIP) दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Traffic Diversion Today

चंडीगढ़ में लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और एक्सप्रेसवे की सौगात

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह भारतीय रेलवे में स्वच्छ और टिकाऊ गतिशीलता (सस्टेनेबल मोबिलिटी) की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगा। पीएम मोदी अकेले जींद में 14,700 करोड़ रुपये और चंडीगढ़ में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। इसके अलावा, पंजाब के जालंधर से जुड़े 5,470 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स की भी सौगात मिलेगी। वहीं हरियाणा में 12,470 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इसमें चार लेन वाले ग्रीनफील्ड दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन शामिल है, जो भारी वाहनों के लिए यात्रा को आसान और ईंधन की बचत करने वाला बनाएगा। साथ ही, 25.2 किमी लंबे छह लेन वाले ग्रीनफील्ड साउदर्न लुधियाना बाईपास की आधारशिला भी रखी जाएगी।

End of Feed