लखनऊ

मेरठ-लखनऊ सहित आज 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएं पीएम मोदी, अब होगा सुहाना सफर

भारत दो और तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में चलाए जाएंगी। इस दौरान कई शहरों की बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। आज पीएम मोदी द्वारा इन तीनों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Image

देश को मिलेगी तीन नई Vande Bharat Train की सौगात

Vande Bharat Express: आज भारत को तीन नए वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज, यानी शनिवार 31 अगस्त 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बता दें कि इनमें से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण भारत के तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य में चलेंगी। वहीं एक वंदे भारत ट्रेन उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में चलेगी। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत आज तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान 6 शहरों को वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से लाभ मिलेगा।

इन रूटों पर मिलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा

वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के मेरठ-लखनऊ, तमिलनाडु के मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल मार्गों पर चलेंगी और इन कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगई। आइए आपको बताएं की इन शहरों के बीच आपकी यात्रा कितने घंटे में पूरी हो जाएगी।

मार्ग सफर के घंटे किमी
चेन्नई-नागरकोइल 9 घंटे724 किमी
बेंगलुरु-मदुरै8 घंटे573 किमी
मेरठ-लखनऊ7 घंटे
ये भी पढ़ें - Patna News: दानापुर में बकाया पैसों को लेकर चली गोलियां, एक युवक की मौत, एक घायल

इस-इस दिन होगा संचालन

चेन्नई एग्मोर से नागरकोइल का संचालन मंगलवार को छोड़कर पूरे सप्ताह किया जाएगा। मदुरै-बेंगलुरू कैंटोनमेंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह किया जाएगा। ये दोनों ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन चलेगी और सप्ताह में एक दिन इनका संचालन मेंटेनेंस कार्य के चलते बंद रहेगा।

आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें परिचालन के लिए तैयार

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें परिचालन के लिए तैयार हैं। इंतजार है तो बस उनकी घोषणा का। सूत्रों ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। भारत के विभिन्न शहरों को एक दूसरे के साथ जोड़ा जाएगा। वंदे भारत ट्रेन में बेहतरीन सुविधाओं के साथ सफर करते हुए आप कम समय में यात्रा कर पाएंगे।

पटरियों पर दौड़ रही 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि पहली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 18 फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई गई थी। उसके बाद से 280 से अधिक जिलों को जोड़ने वाली 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन विभिन्न राज्यों में किया जा चुका है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article